'तेवर' डायरेक्टर की अगली फिल्म में अभिषेक IN, अर्जुन OUT?
अभिषेक बच्चन अब वापस ट्रैक पर आने की कोशिश कर रहे हैं और अगर उनका फिलहाल का रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्हें इसकी सख्त ज़रूरत है। इस बारे में कोई दो राय नहीं है कि अभिषेक बच्चन टैलेंटेड हैं, पर फिर इस बात को भी झुठलाया नहीं जा सकता कि पा के बाद वो अपनी किसी भी फिल्म में अपनी पहचान नहीं बना पाए हैं।
बहरहाल जहां एक तरफ ऐश्वर्या राय जज़्बा रेडी हैं, वहीं अभिषेक भी हेराफेरी 3 के साथ अपनी वापसी शानदार ढंग से करने को तैयार हैं। लेकिन अब उन्होंने अपनी गाड़ी को तेज़ रफ्तार में दौड़ाने का फैसला कर लिया है।
सूत्रों के मुताबिक तेवर के डायरेक्टर अमित शर्मा अब अभिषेक बच्चन को लेकर फिल्म बनाने पर विचार कर रहे हैं। वो भी एक्शन फिल्म। और अगर हमारे पुराने लिंक्स को जोड़ा जाए तो ये प्रोजेक्ट वही प्रोजेक्ट है जिसमें अर्जुन कपूर काम करने वाले थे।
अमित शर्मा जब तेवर शूट कर रहे थे तभी उन्होंने अपनी अगली फिल्म की प्लानिंग अर्जुन के साथ कर ली थी लेकिन तेवर के फ्लॉप होते ही उन्होंने इस पर दोबारा सोचना शुरू कर दिया।
अब खबर आ रही है कि इस प्रोजेक्ट में शायद अभिषेक बच्चन फाइनल हो सकते हैं। वैसे भी अभिषेक ने युवा में जो एंग्री यंग मैन का किरदार निभाया था वो काबिले तारीफ था। ऐसे में एक्शन हीरो उनके लड़खड़ाते करियर को एक अच्छी दिशा दे सकता है।


Click it and Unblock the Notifications
