प्रियंका और शाहिद की अधूरी लव स्टोरी है 'तेरी मेरी कहानी'
वैसे तो रियल लाईफ में शाहिद कपूर और प्रियंका की प्रेम कहानी के चर्चे काफी कम समय में ही मशहूर हो गए थे। लेकिन फिर ना जाने इस प्रेम कहानी में कैसा ट्विस्ट आया कि ये दोनो अलग हो गए। लेकिन जल्द ही इनकी प्रेम कहानी आपको तेरी मेरी कहानी में देखने को मिलेगी।
जी हां ये जोड़ी कुणाल कोहली की नई फिल्म 'तेरी मेरी कहानी' में नजर आने वाली इस फिल्म में प्रियंका एक एक्ट्रेस के तौर पर दिखाई देंगी। वहीं शाहिद एक संघर्षरत संगीतकार के किरदार में दिखेंगे। खबर तो यह भी है कि शाहिद किसी फिल्म के लिए पहली बार शायरी करते दिखाई देंगे।
शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा के अलावा, प्राची देसाई और नेगा शर्मा भी इस फिल्म में दिखाई देंगी। यह फिल्म जून में रिलीज होगी। आपको बता दें कि यह जोड़ी इस फिल्म से पहले 'कमीने' में भी नजर आ चुकी है। जिसमें उनके किरदार और उनकी केमेस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था।
इस फिल्म में शाहिद तीन अलग अलग दौर के तीन अलग अलग किरदार में नजर आएंगे। असल जिंदगी में अधूरी रह गई प्रियंका और शाहिद की प्रेम कहानी पर्दे पर क्या रंग लाती है, ये दर्शक जरूर देखना चाहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications