Anasuya Bharadwaj: अपने बच्चों के साथ पूल में बिकनी पहनने पर ट्रोल हुई ये हसीना, फैंस ने सुनाई खरी-खोटी!

Anasuya Bharadwaj

Telugu Actress Anasuya Bharadwaj: इंडियन सिनेमा के सितारे कई बार ऐसे कारनामे कर जाते हैं कि वे सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगते हैं। हाल ही में तेलुगु एक्ट्रेस अनुसूया भारद्वाज के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

पॉपुलर एंकर, टीवी प्रेजेंटर और एक्ट्रेस अनुसूया भारद्वाज रातों-रात सुर्खियों में आ गईं। दरअसल अनुसूया ने अपने बेटे के जन्मदिन की कुछ तस्वीरें और वेकेशन ट्रिप की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की और इसी वजह से वह खूब सुर्खियों में बनी हुई है।

दरअसल, बेटे के बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान अनुसूया अपने बच्चों के साथ वेकेशन तो इंजॉय कर रही हैं साथ ही बच्चों के साथ ही वे पूल में बिकनी में नजर आईं।

इन तस्वीरों में अनुसूया अपने बच्चे अपने पति सुशांक भारद्वाज और बच्चों के साथ पूल में एन्जॉय करती दिखीं और उन्होंने इस पोस्ट का कैप्शन दिया, "वाटर यू डूइंग दिस समर? #WaterfulMornings like these."

इस पोस्ट में अनुसूया ने कई तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें वे कहीं पूल में बच्चों को नहला रही है, तो कहीं बच्चों के साथ एंजॉय कर रही है, तो कहीं अपनी फैमिली के साथ मिरर के आगे सेल्फी लेती दिख रही हैं। इन सभी फोटोस में पूरी फैमिली बहुत खुश नजर आ रही है।

अनुसूया की बिकिनी की ये तस्वीरें देख उनके फैंस और फॉलोअर्स कुछ तो जैसे आग बबूला हो गए और उन्हें ट्रोल करने लगे। वहीं इस पोस्ट पर कई लोगों ने Anasuya Bharadwaj की खूबसूरती की तारीफ की।

एक यूजर ने कमेंट किया, "मैम आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं।" एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "बहुत हॉट लग रही हो।" हालांकि कुछ यूजर्स ने उन्हें तस्वीरों के लिए ट्रोल भी कर दिया। उनमें से एक ने लिखा, "आप भारत में रह रही हैं मैडम, अमेरिका नहीं। बच्चों के सामने खुद को नीचा न दिखाएं।" कुछ यूजर्स ने ये भी लिखा कि आप को बच्चों के सामने इस तरह के कपड़े शोभा नहीं देते।

आपको बता दें अनुसूया की इस पोस्ट पर 2 लाख से भी अधिक लाइक आ चुके हैं और लगभग 1200 कमेंट आ चुके हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट पर कमेंट्स को सीमित कर दिया है। बता दें, अनसूया पहले भी अपनी कई इंस्टा पोस्ट और ट्विटर पोस्ट के कारण विवादों में रह चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X