तीन पत्ती में हट कर दिखेंगे माधवन

माधवन के मुताबिक "फिल्म में मेरा किरदार बिल्कुल अलग है। मैं एक प्रोफेसर का किरदार निभा रहा हूं। जब मैं अलग-अलग इलाकों में जाता हूं तो मेरा रूप बदल जाता है।" माधवन ने कहा कि हिंदी फिल्मों में वह पहली बार इस तरह के किरदारों को निभा रहे हैं। फिल्म में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी हैं।
फिल्म का निर्देशन लीना यादव ने किया है। यह फिल्म 26 फरवरी को प्रदर्शित होगी। फिल्म में कई नए कलाकार भी नजर आएंगे, जिसमें शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर शामिल हैं। फिल्म 'तीन पत्ती' के बाद माधवन की अगली फिल्म 'तनु वेड्स मनु' होगी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कंगना रणावत नजर आएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications