'तीन पत्ती' की शूटिंग रुकी!

खास बात यह है कि इस फिल्म को ऐसे वक्त में रोका गया गया है, जब इसकी पांच दिनों की ही शूटिंग बाकी रह गई है। अंबिका की शादी के कारण हिंदुजा परिवार से जुड़े अन्य कारोबार भी रुक गए हैं। इसे लेकर फिल्म की निर्देशक लीना यादव परेशान हैं।
फिल्म के छायाकार और लीना के पति असीम बजाज ने कहा, "यह सच है कि अंबिका की शादी के कारण 'तीन पत्ती की शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है। हम भी उनकी शादी में शरीक होने जा रहे हैं। शादी के तुरंत बाद फिल्म की शूटिंग शुरू होना संभव नहीं दिखता क्योंकि शादी का जश्न लंबे समय तक चलेगा।"


Click it and Unblock the Notifications