तापसी पन्नू ने करण जौहर को मारा मीठा सा ताना - मैं अभी कॉफी विद करण के लायक नहीं हुई हूं
तापसी पन्नू के नए ट्वीट को पढ़कर करण जौहर को थोड़ा पछतावा तो होगा। दरअसल, वीर दास की एक बात का जवाब देते हुए तापसी पन्नू ने ट्वीट किया कि अभी मैं इस लायक नहीं हुई हूं कि कॉफी विद करण के काउच पर बैठ सकूं। हालांकि मैं तुम लोग के एपिसोड का इंतज़ार कर रही हूं। तुम सब शानदार लग रहे हो।
दरअसल, कॉफी विद करण के कॉफी अवार्ड्स में वीर दास ने शो की ओपनिंग करते हुए कुछ चुटकुले मारे। इनमें से एक तापसी पन्नीू और पिंक के बारे में भी था। इसी चुटकुले का जवाब देते हुए तापसी ने वीर दास को कहा कि शानदार चुटकुला है। बस तापसी अभी तक भी वहां पहुंचने के लायक ही नहीं हुई है।



Click it and Unblock the Notifications