तनुश्री के नखरे, न्यू कमर्स के साथ नहीं काम नहीं करेंगी

इसलिए नहीं है कि उन्हें फिल्म की कहानी पसंद नहीं आ रही, बल्कि इसलिए क्योंकि वे अब नहीं चाहती कि वे न्यू कमर्स के साथ काम करें। तनुश्री को ऐसा लगता है कि नए लोगों के साथ काम करने की वजह से उनकी पहचान नहीं बन पाती है। अच्छी कहानी होने के बावजूद वे फिल्म में अपनी भूमिका से कोई प्रभाव नहीं छोड़ पातीं और फिल्म को खास सफलता नहीं मिल पाती है।
तनुश्री का मानना है कि पहले इस तरह की गयी फिल्मों की वजह से उनका फ़िल्मी करियर खास तौर पर पहचान नहीं बना पाया है। इसलिए वे बेहद दुखी हैं और अब उन्होंने तय किया है कि वे सोच समझ कर ही फिल्म का चुनाव करेंगी। न बिना सोचे समझे। उन्होंने कहा है कि वे अब चाहती हैं कि वे स्थापित कलाकारों के साथ काम करें। तनुश्री भी अब खुद को स्थापित कलाकार मानती हैं।
वे मानती हैं कि उन्हें अबतक इतनी जगह तो बना ली है कि वे बॉलीवुड के स्थापित नायकों के साथ काम कर सकती हैं। अब तनुश्री आप भले ही कुछ भी सोच लें, लेकिन सच तो यह है कि उनके पास खास फिल्में हैं भी नहीं। ऐसे में अगर उन्हें सेवियर जैसी फिल्में भी मिल जाती हैं, तो उन्हें तो अपने नखरें नहीं दिखाना चाहिए। क्यूंकि अभिनय तो उन्हें खास आता नहीं।


Click it and Unblock the Notifications