सेलिना से परेशान है तनुश्री

अब श्री अष्टविनायक की फिल्म 'रन भोला रन" से उन्हें निकाल बाहर कर दिया गया है। इस फिल्म के निर्देशक नीरज वोहरा है।
इसके अलावा 'सास बहू और सेंसेक्स" के दौरान भी निर्देशिका शोना उर्वशी से उन्होंने झगडा कर लिया था। पहले तनुश्री की जगह आनन फानन में ड्रामा क्वीन कही जानेवाली राखी सावंत को ले लिया गया।
अब सेलिना जेटली उनकी जगह फिल्म में नज़र आनेवाली हैं। वैसे कुछ लोगों का कहना है प्रोडक्शन के साथ हुए मतभेदों के मद्देनज़र यह कदम उठाया गया है मगर तनुश्री का कहना है कि डेट प्रोब्लम के कारण उन्होंने यह फिल्म छोड दी।
अब चाहे कोई कुछ भी कहे मगर असलियत सभी जानते हैं। हम तो यही कहेंगे कि तनुश्री के शरीर में बहते गर्म खून ने लगता है उनका दिमाग भी काफी गर्म कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications