एनआरआई के प्रेम में पागल तनीषा
अभिनेत्री काजोल की छोटी बहन तनीषा बालीवुड में कुछ खास नही कर पाई, लेकिन खबरों में हमेशा बनी रहती है। इस बार उनकी चर्चा एक एनआरआई के साथ संबंधो को लेकर हो रही है।
सुनने में आ रहा है कि तनीषा एक एनआरआई के प्रेम में पागल है और युके में उसके साथ बहुत सारा समय बिता रही है। जब उदय चोपड़ा के साथ उनकी फिल्म नील एण्ड निकी आई थी तो उनका नाम उदय चोपड़ा के साथ जोड़ा जा रहा था।
उनके जीजा अजय देवगन उनको अपनी फिल्म में काम देना चाह रहे थे लेकिन तनीषा ने कुछ कारणों से मना कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications