अजय देवगन की 'तानाजी'- धमाकेदार एक्शन के साथ CLIMAX की शूटिंग की तैयारी
अजय देवगन की आगामी फिल्म तान्हाजी की शूटिंग पूरे जोर शोर से चल रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो सैफ अली खान फिल्म के क्लाईमैक्स सीन की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के क्लाईमैक्स में अजय देवगन और सैफ अली खान के बीच युद्ध सीन फिल्माया जाएगा। जिसके लिए दोनों कलाकारों ने तलवारबाजी की ट्रेनिंग भी ली है। तान्हाजी 10 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली है।
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के दोनों अहम किरदार सैफ अली खान और अजय देवगन ने क्लाईमैक्स सीन की शूटिंग शुरु कर दी है। फिल्म का काफी बड़ा सेट तैयार किया गया है। इस सीन के लिए सैफ ने सात हफ्तों तक खास ट्रेनिंग ली है। एक्शन डाइरेक्टर Ramazan Bulut ने इस क्लाईमैक्स सीन को डिजाइन किया है।

ओम राउत के निर्देशन में बन रही यह फिल्म मराठा योद्धा तानाजी मालसुरे की बायोपिक होगी। बता दें, तानाजी छत्रपति शिवाजी महाराज के घनिष्ठ मित्र और वीर निष्ठावान सरदार थे। इन्होंने शिवाजी के साथ कई युद्ध लड़े हैं। फिल्म में काजोल और सलमान खान (कैमियो) के होने की भी खबर है।


Click it and Unblock the Notifications











