RUMOUR: शाहरूख- सलमान ने दिया धोखा.. अब 'फैंटम' में होगा 'तमाशा'!
[गपशप] कुछ ही वक्त पहले बॉलीवुड के दो सुपरस्टार शाहरूख खान और सलमान खान ने अपनी सालों की दुश्मनी को परे हटाकर गले लगा लिया.. और उनकी दोस्ती को देख लोग दंग हैं। बहरहाल, बॉलीवुड की दो सुपरहिट एक्ट्रेस भी रियल तो नहीं, लेकिन रील लाइफ में साथ दिखने वाली हैं।

एक मिनट..इससे पहले की आप ज्यादा कंफ्यूज हों, बता दें, हम बात कर रहे हैं कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण की। यह तो कि आपको पता है कि अगस्त में कबीर खान की फिल्म 'फैंटम' रिलीज होने वाली है। लेकिन अफवाहों कि मानें तो 'फैंटम' के साथ 'तमाशा' का तड़का भी मिलने वाला है।
'बजरंगी भाईजान' से बड़ी हिट होगी 'फैंटम'.. ये किसने कहा!
कैटरीना कैफ और सैफ अली खान की फिल्म 'फैंटम' के साथ 'तमाशा' का ट्रेलर जोड़ा जा सकता है। यानि की एक साथ आपको दिखेंगे कैटरीना-सैफ, दीपिका और रणबीर।
कबीर खान के 'फैंटम' ट्रेलर की 5 बात.. जो करेगी निराश!
हालांकि इस खबर की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस अफवाह के सच होने की काफी उम्मीदें हैं। तमाशा 27 नंवबर को रिलीज होने वाला है और अब तक फिल्म की एक झलक भी नहीं दिखाई गई है। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें इम्तियाज अली से यह धमाका देखने को मिले।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications



