#WKKB: कल पहला शो देखकर टूट जाएगा सारे बाहुबली फैन्स का दिल!
बाहुबली को लेकर सबके अपने अपने ही कयास हैं। और अब तमन्ना ने सबकी उम्मीदोॆ पर पानी फेरते हुए, ना ही फिल्म का क्लाईमैक्स बताया लेकिन फिर भी सारे फैन्स का दिल एक झटके में तोड़ दिया।
बाहुबली के शो हाउसफुल हो चुके हैं, फैन्स ने फिल्म देखने की पूरी तैयारी कर ली है लेकिन अब अगर हम कहें कि कल पहला शो देखते ही आपका दिल टूट जाएगा तो? और इसका कारण हैं तमन्ना भाटिया।
दरअसल, तमन्ना भाटिया से एक इंटरव्यू के दौरान वही सवाल पूछा गया जिसका जवाब किसी को नहीं पता। तमन्ना ने जवाब नहीं दिया लेकिन फिर भी पूरी फिल्म का मज़ा किरकिरा कर दिया। और प्रभास फैन्स इस बात से काफी दुखी हैं।

दरअसल, तमन्ना भाटिया से जब पूछा गया कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा तो वो मु्सकुराईं और कहने लगीं कि पहले पार्ट की रिलीज़ के एक दिन पहले ही मुझे भी इसका जवाब मिला था। और हम सबको पता था कि कुछ ऐसा ही होगा।
लेकिन हमें ये नहीं पता था कि ये सवाल इतना फेमस हो जाएगा। मैं उन चंद लोगों में से हूं जिसे इस सवाल का जवाब पता है जो कि मैं दूंगी नहीं। लेकिन हां हमने बाहुबली जहां खत्म की थी, बाहुबली 2 वहीं शुरू करेंगे तो पांच मिनट के अंदर ही इसका जवाब मिल जाएगा।
अब बताइए, फिल्म का सबसे बड़ा सस्पेंस अगर पांच मिनट में ही खुल जाएगा तो फैन्स करेंगे क्या। बस इसी बात से बाहुबली फैन्स तमन्ना से खफा हो गए हैं। फिर भी दिल रखने के लिए ही सही, पर फैन्स को कुछ और जवाब भी चाहिए -


Click it and Unblock the Notifications
