2020 Dhamaka की तैयारी, Leak हो गई बड़ी डीटेल, एकदम जबरदस्त फिल्म
इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं। इन्हीं फिल्मों में से एक है करण जौहर की आने वाली मल्टी स्टारर फिल्म तख्त। कुछ दिनों पहले ही अजय देवगन ने इस फिल्म के लोगो के साथ स्टार कास्ट का ऐलान किया था। इसी के बाद से फिल्म को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और जाह्रनवी कपूर अहम किरदारों में नजर आएंगे। वहीं हाल ही में इस फिल्म में जाह्रनी के किरदार के बारे में दिलचस्प जानकारी आई है।
[अजय देवगन ने बेवकूफ बना दिया, खुलासा भी कर दिया, अब देखें एक्शन हीरो की 10 सुपर फनी Pics]
सोशल मीडिया पर चल रही खबरों की मानें तो इस फिल्म में जाह्नवी कपूर रणवीर सिहं के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। पहले ये किरदार आलिया का बताया जा रहा है लेकिन ताजा जानकारी के मुताबिक अब जाह्नवी कपूर का नाम सामने आया है। वहीं ऐसे में ये जाह्नवी के लिए बड़ा मौका माना जा रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी।

दोनों के किरादारों की बात करें तो बताया जा रहा है कि जाह्नवी इस फिल्म में नादिरा बानों बेगम के किरादार में दिखेंगी जिनकी शादी दारा शुकोह से हुई थी। दारा का किरदार रणवीर सिंह निभा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ आलिया इस फिल्म में औरंजेब की बीवी दिलरास बानो बेगम का किरदार निभाएंगी। ये फिल्म 2020 में रिलीज होगी। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें फिल्म से जुड़ी कुछ और भी दिलजचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications