..................... एक्सरसाइज करते तैमुर अली खान | Taimur Ali Khan doing bicycle crunches is too cute to miss - Hindi Filmibeat

अपने मामू संग एक्सरसाइज करते दिखे तैमुर अली खान- मजेदार VIDEO वायरल

By Staff

करीना कपूर और सैफ अली खान के छोटे नवाब तैमुर अली खान पिछले कुछ दिनों से एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। जहां एक वीडियो में तैमुर गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं, एक दूसरा वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जहां कुर्ता पैजामा पहने तैमुर अपने मामू आदर जैन के साथ एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो काफी क्यूट है।

कोई शक नहीं कि तैमुर की इन हरकतों को लोग बेहद पसंद करते हैं और इसी क्यूटनेस पर फिदा हैं। पॉपुलैरिटी के मामले में तैमूर ने करीना और सैफ को भी पीछे छोड़ दिया है। पिछले दिनों तैमूर की पॉपुलैरिटी को देखते हुए बाजार में उनके नाम का और उनकी तरह दिखने वाला खिलौना भी लाया गया था।

Taimur Ali Khan

हाल ही में सैफ ने बताया था कि, उनकी फिल्मों के प्रोड्यूसर मजाक में उनसे कहते हैं कि क्या हम लोग तैमूर को फिल्म में दिखा सकते हैं। तैमुर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। मीडिया भी तैमुर की छोटी सी छोटी बातें भी कवर करने से नहीं चूकते।

सैफ ने कॉफी विद करण में यह भी खुलासा किया था कि तैमूर की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती हैं उनकी कीमत 1500 रुपये प्रति फोटो होती है। फोटोग्राफर्स तैमुर के तस्वीरों की सबसे ज्यादा रेट लेते हैं।

जन्म के साथ ही तैमुर मीडिया के फेवरिट रहे हैं। स्कूल जाना हो या फुटबॉल खेलना.. मम्मी पापा के साथ घूमना हो या बहन इनाया के साथ खेलना। तैमुर की तस्वीरें हमेशा वायरल हो जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X