अब दत्त बायोपिक में होगा तबू का कैमियो..खुद का किरदार निभाएंगी एक्ट्रेस!
सुपरस्टार एक्ट्रेस तबू आज भी लोगों की फेवरिट हैं। उनकी सबसे बड़ी खासियत है कि वो अपने फैन्स और दर्शकों के बीच से कभी गायब नहीं हुई। उनकी हमेशा कोई ना कोई फिल्म आते रहती है जिसमें वो दमदार भूमिका में नजर आती हैं। तबू अब बहुप्रतिक्षित फिल्म दत्त बायोपिक में कैमियो करने जा रही हैं।
[रिव्यू :साल की सबसे मीठी फिल्म..जाइये देखिए..MUST WATCH]
जी हां दत्त बायोपिक में तबू खुद का ही किरदार निभाते नजर आएंगी। खबरों की माने तो फिल्म में वो अवार्ड देते नजर आएंगी। दरअसल संजय दत्त को 2004 में मुन्ना भाई एमबीबीएस के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी तबू ने ही दिया था और इसे फिल्म में भी दिखाया जाएगा।

तबू फिलहाल गोलमाल अगेन में कॉमेडी रोल में नजर आएंगी। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि वो अजय देवगन के ऑपोजिट हैं या नहीं लेकिन दर्शक उन्हें और अजय देवगन को देखना पसंद करते हैं।जहां तक बात दत्त बायोपिक की है तो अपने कैमियो के बारे में तबू ने कोई बयान नहीं दिया है।
दत्त बायोपिक की लगभग शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म 2018 में रिलीज होगी। संजय दत्त को पर्दे पर हुबहू उतारने के लिए रणबीर कपूर ने भी इसमें कड़ी मेहनत की है। उनकी संजय दत्त के लुक में अब तक आई हर तस्वीर को दर्शकों ने सराहा है। अब फिल्म में तबू को देखना भी काफी दिलचस्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications











