''पूरी दुनिया को मेरी और सलमान खान की शादी में दिलचस्पी है.. पता नहीं क्यो...''
Recommended Video

Tabu is FED UP by Media asking her about getting married | FilmiBeat
एक तरफ हैं सलमान खान.. दूसरी तरफ हैं तबू.. इन दोनों को लगभग हर जगह शादी से जुड़े सवालों का सामना करना पड़ता है। सलमान को हंसी- मजाक में यह सवाल टाल देते हैं। लेकिन तबू अब इस सवाल से खासा परेशान हो चुकी हैं।
इन दिनों तबू फिल्म 'गोलमाल अगेन' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान तबू ने कहा कि हर कोई उनकी और सलमान खान की शादी के बारे में बातें करता रहता है।

दरअसल, तबू से जब पत्रकारों ने जब उनकी निजी ज़िन्दगी के बारे में सवाल किये तो उन्होंने बताया कि, 'सबने यही सवाल पूछा। अब आप मेरी शादी पर भी सवाल पूछ लीजिए। मेरी और सलमान की शादी की चिंता तो सारी दुनिया को है। मेरी शादी को लेकर पता नहीं लोगों को क्या दिलचस्पी है। मैं थक गयी इसका जवाब देते देते।'


Click it and Unblock the Notifications