..................... बेरोजगार बैठी तब्बू की मुसीबत, Tabu is facing very hard phase of her life - Hindi Filmibeat

बेरोजगार बैठी तब्बू की मुसीबत

By Staff


'चीनी कम" जैसी फिल्म देने के बावजूद तब्बू को फिल्म नहीं मिलना हैरानी का विषय है. बेरोजगार बैठी तब्बू की मुसीबत तब और बढ़ जाती है जब लोग उससे बिना पूछे उसको लेकर फिल्म बनाने की घोषणा कर देते हैं. तब्बू को भी औरों की तरह इस बात की खबर लगती है कि वह फलां फिल्म करने जा रही है. ऐसा तब्बू के साथ कई बार हुआ.

ताजा मामला दीपक तिजोरी का है. दीपक ने तब्बू को अपनी फिल्म की कहानी सुनाई. कहानी सुनने के बाद तब्बू ने कहा कि वे फिल्म करने या न करने का निर्णय बाद में लेगी, लेकिन खबर यह आई कि तब्बू दीपक की फिल्म करने वाली है. नाराज तब्बू ने दीपक की खबर ले ली.

मल्लिका शेरावत को लेकर 'मान गए मुगल-ए-आजम" बना रहे संजय छैल की इस फिल्म से तब्बू का नाम जुड़ा था. मधुर भंडारकर की फिल्म में भी तब्बू को लिए जाने की खबर आई थी.


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X