अजय देवगन की नई फिल्म.. रोमांटिक- कॉमेडी.. फिर बनेगी 'सुपरहिट' जोड़ी!
अजय देवगन की अगली फिल्म में उनके साथ तब्बू हो सकती हैं। आकीव अली की यह फिल्म एक शहरी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी।
2017 की शुरुआत में अजय देवगन फैंस को एक सरप्राइज दिया गया था.. जब अचानक ही उनकी एक फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया गया था। यह एक शहरी रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म होगी। फिल्म के प्रोडक्शन का जिम्मा संभाला है लव रंजन और अंकुर गर्ग ने। जबकि फिल्म का निर्देशन करेंगे आकीव अली।
[दूसरी बाहुबली बनने को तैयार.. सलमान खान की 'ट्यूबलाइट']
फर्स्ट लुक के बाद किसी को इस फिल्म की कोई खबर नहीं थी। बहरहाल, अब फिल्म से जुड़ी नई खबर आई है कि.. इस फिल्म में अजय देवगन के साथ दो एक्ट्रेस होंगी। और इनमें से एक होंगी तब्बू। बता दें, इससे पहले फिल्म गोलमाल अगेन में भी ये दो स्टार साथ साथ दिखने वाले हैं।

फिल्म से जुड़े सूत्र के अनुसार, यह काफी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी। तब्बू फिल्म में अजय देवगन के अपोजिट नहीं दिखेंगी। बल्कि फिल्म में अजय किसी और एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते दिखेंगे। इससे पहले अजय देवगन और तब्बू 6 फिल्मों में साथ दिख चुके हैं।
बहरहाल, यहां जाने ंऔर किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अजय देवगन-


Click it and Unblock the Notifications