अमृता प्रीतम की बायोपिक करना चाहती हैं तापसी पन्नू- क्या ये होगी अगली फिल्म!
तापसी पन्नू ने हमेशा हर प्रोजेक्ट के साथ एक बेहतरीन किरदार स्क्रीन पर उतारा है। थप्पड़ के साथ, निर्माताओं ने एक बार फिर से एक महत्वपूर्ण विषय पर हंगामा खड़ा कर दिया है। वहीं, अब उड़ती खबरों की मानें तो, अमृता प्रीतम की बायोपिक में तापसी मुख्य भूमिका निभाना चाहतीं है। संयोगवश, थप्पड़ में उनका नाम भी अमृता है।
तापसी ने पिछले साल महान लेखक-कवि अमृता प्रीतम के हवाले से पोस्ट किया था। अभिनेत्री ने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था,"When a man denies the power of women, he is denying his own subconscious " -Amrita Pritam

तापसी पन्नू ने हमेशा बड़े पर्दे पर दमदार किरदार पेश किए हैं। थप्पड़ की बात की जाए, तो फिल्म के ट्रेलर को जबरदस्त सराहना मिल रही है। अनुभव सिन्हा और भूषण कुमार द्वारा निर्मित और तापसी पन्नू द्वारा अभिनीत "थप्पड़" 28 फरवरी 2020 में रिलीज़ के लिए तैयार है और पूरा देश फ़िल्म रिलीज़ की प्रतीक्षा कर रहा है।
मुल्क, आर्टिकल 15 के बाद.. अनुभव सिन्हा अपनी तीसरी हैट्रिक दर्शकों के सामने पेश करने के लिए तैयार है। मुल्क और आर्टिकल 15 जैसी फिल्मों की विरासत के साथ, थप्पड़ के जरीए एक अन्य विषय को सार्वजनिक दायरे में पेश किया जाएगा, जहां डायलॉग, "थप्पड़", बस इतनी सी बात?" सबसे गहरा प्रभाव पैदा करने के लिए तैयार है।
वहीं, तापसी के पास फिलहाल फिल्मों की लाइन लगी है। थप्पड़ के अलावा तापसी मिताली राज की बायोपिक 'शाबास मीठू', 'हसीन दिलरूबा', 'रश्मि रॉकेट' और अनुराग कश्यप की अगली फिल्म में नजर आने वाली हैं।
गौरतलब है कि तापसी पन्नू के लिए 2019 काफी दिलचस्प रहा। उनकी फिल्म बदला और मिशन मंगल ने बॉक्स ऑफिस पर ज़ोरदार कमाई की। वहीं सांड की आंख के साथ वो लोगों के दिलों पर छा गईं।


Click it and Unblock the Notifications












