..................... Taapsee Pannu to star opposite Diljit Dosanjh in Shaad Ali's next movie - Hindi Filmibeat

बिल्कुल फ्रेश जोड़ी..एक क्यूट तो दूसरी बोल्ड..बस कीजिए इंतजार

By Shweta

फिलहाल तापसी पन्नू अपनी अगली फिल्म जुड़वा 2 में वरुण धवन के ऑपोजिट नजर आएंगी। फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तापसी पन्नू अपनी हर फिल्म के साथ सफलता की नई सीढ़ियों पर चढ़ रही हैं। जुड़वा 2 के बाद तापसी पन्नू जल्द ही एक और फिल्म में नजर आ सकती हैं।

जी हां तापसी पन्नू अपनी अगली फिल्म में दिलजीत दोसांझ के ऑपोजिट नजर आ सकती हैं। फिल्म असल में हॉकी के पूर्व कप्तान संदीप सिंह की जिंदगी के अह्म चैप्टर पर बनेगी। दोनों ही इस फिल्म में हॉकी खेलते नजर आएंगे।काफी दिनों तक फीमेल लीड खोजने के बाद आखिरकार तापसी पन्नू को इसके लिए फाइनल किया गया है।

taapsee-pannu-to-star-opposite-diljit-dosanjh-in-shaad-ali-s-next-movie

दिलजीत दोसांझ अपनी पहली फिल्म उड़ता पंजाब से ही अपनी अच्छी खासी पहचान बना चुके हैं। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के वो जाने माने चेहरे हैं। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी है। दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू को साथ में देखना वाकई काफी दिलचस्प होगा।

दिलजीत दोसांझ की उड़ता पंजाब के बाद अनुष्का शर्मा की फिलौरी में नजर आ चुके हैं। दोनों ही फिल्म में उनकी काफी तारीफ हुई है। अब देखना ये है कि फिल्म की शूटिंग कब शुरू होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X