अनुराग कश्यप की 'वुमनिया' में जानिए कौन होंगी लीड एक्ट्रेस..धमाकेदार
अनुराग कश्यप अपनी अगली फिल्म पर काम शुरु कर चुके हैं और इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस कोई और नहीं तापसी पन्नू होंगी।तापसी पन्नू एक के बाद एक लगातार कई दमदार फिल्में कर रही हैं। उन्होने अपनी फिल्मों के चुनाव की वजह से एक खास मुकाम पाया है।
पिछले साल भी उन्होंने नाम शबाना और जुड़वा 2 जैसी फिल्में की और दोनों ही बिल्कुल अलग तरह की फिल्म है। अब तापसी पन्नू की अगली फिल्म अनुराग कश्यप के साथ होगी और इसका नाम वुमनिया होगा। ये दो हिरोइनों की फिल्म होगी।

इसके पहले तापसी पन्नू दिल जंगली, मुल्क और मनमर्जियां कर रही हैं। अब उन्होंने अपनी अगली फिल्म साइन करने वाली है। फिल्म की शूटिंग इस साल जुलाई से शुरु होगी। फिल्म असल में दो प्रोफेशनल शूटर की तमाम मुश्किलों की सफलता की कहानी है।
दोनों एक्ट्रेसेस को फिल्म के लिए खास ट्रेनिंग लेनी होगी। वुमनिया से पहले तापसी पन्नू अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनीं मनमर्जियां में नजर आएंगी जिसे आनंद एल राय प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में तापसी पन्नू अभिषेक बच्चन और विकी कौशल के साथ नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग फरवरी 2018 से शुरु होगी।


Click it and Unblock the Notifications