अक्षय कुमार के साथ फिर साथ आईं ये दमदार एक्ट्रेस- धमाकेदार होगी फिल्म!
आर बाल्की की अगली फिल्म भारत अंतरिक्ष मिशन मंगलयान पर आधारित होगा। फिल्म के लिए विद्या बालन, राधिका आप्टे फाइनल हो चुकी हैं। जबकि नया नाम तापसी पन्नू का जुड़ने वाला है। बता दें, इस फिल्म में अक्षय कुमार सर्पोटिंग किरदार निभाने वाले हैं। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार विद्या बालन के अपोजिट दिखने वाले हैं।
सैफ अली खान की बाज़ार- तारीफ मिली, लेकिन ठंडा रहा ओपनिंग कलेक्शन
यह भारत की पहली अंतरिक्ष आधारित फिल्म मानी जा रही है। फिल्म का निर्देशन आर बाल्की के असिस्टेंट जगन शक्ति करने वाले हैं। इस फिल्म में मंगलयान मिशन में महिलाओं के योगदान को दिखाया जाएगा। विद्या बालन महिलाओं की टीम को लीड करेंगी। इस टीम में राधिका आप्टे, सोनाक्षी सिन्हा, निमरत कौर और नित्या मेनन दिख सकते हैं।

आर बाल्कि के बैनर तले यह एक बिग बजट फिल्म होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के प्री- प्रोडक्शन पर काम शुरु हो चुका और नवंबर तक फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी। वहीं, अक्षय कुमार फिल्म में अहम किरदार निभाने के साथ साथ फिल्म को को-प्रोड्यूस भी करने वाले हैं। कोई शक नहीं कि इस कास्ट के साथ यह फिल्म शानदार बनने वाली है। नाम शबाना के बाद एक बार फिर अक्षय और तापसी पन्नू एक साथ दिखने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications