..................... Taapsee Pannu shared photos wearing deep neck and fans raged - Hindi Filmibeat

Taapsee Pannu: डीप नेक ड्रेस में एक्ट्रेस ने साझा की तस्वीरें, तो भड़के फैंस

Taapsee Pannu

Taapsee Pannu: बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीर साझा की है जिसको लेकर फैंस को गुस्सा आ रहा है। दरअसल बात ऐसी है कि तापसी की इस फोटो में वह डीप नेक में नजर आ रही हैं, और यह तस्वीर लैक्मे फैशन वीक की है।

जाहिर है कि, सोशल मीडिया पर किसी भी मुद्दे पर अपने विचारों को लेकर खुले तौर पर व्यक्त करने वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। फिल्मों में दमदार अदाकारी करने वाली यह अदाकारा सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीरें शेयर करने से नहीं हिचकिचातीं।

हाल ही में एक्ट्रेस ने लैक्मे फैशन वीक से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। तापसी पन्नू ने डिजाइनर मोनिशा जैसिंह के डिजाइन किए हुए आउटफिट पहन कर रैंप वॉक किया। उन्होंने रेड कलर का डीप नेक इवनिंग गाउन पहना था।

मगर उनकी ड्रेस से ज्यादा जिस बात ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा, वह है उनकी ज्वेलरी। एक्ट्रेस ने अपनी ड्रेस के साथ रिलायंस ज्वैल्स अक्षय तृतीया कलेक्शन में से एक ज्वेलरी पहनी थी, और उनकी इसी एक्सेसरीज पर बवाल मचा हुआ है।

दरअसल, तापसी पन्नू ने जो ज्वेलरी पहनी है, उस पर मां लक्ष्मी की इमेज बनी हुई है। जैसे ही उन्होंने इस स्टाइल में अपनी तस्वीरें शेयर कीं, लोगों ने उन्हें डीप नेक गाउन के साथ इस तरह की ज्वेलरी पहनने के लिए तंज कसना शुरू कर दिया, इसको लेकर विवाद शुरु हो गया है।

एक यूजर ने कमेंट किया, 'ऐसे वल्गर फोटो में मां लक्ष्मी का हार पहना हुआ है। आपको शर्म आनी चाहिए तापसी।' एक ने यह भी कमेंट किया, 'ये लोग हमारे सनातन धर्म को ही टारगेट करते हैं। इसके गले में जो पहना हुआ है उसमें भी देवी मां की मूर्ति है। शर्म नहीं आती है इसको।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री तापसी पन्नू की पाइपलाइन में बहुत सारी फिल्में हैं। उनकी झोली में अनुभव सिन्हा की 'अफवाह' है। इसमें उनके को-स्टार्स भूमि पेडणेकर और नवाजुद्दीन सिद्दिकी होंगे। इसके अलावा भी कई सारे फिल्में उनकी पाइपलाइन में हैं।

Read more about: taapsee pannu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X