तापसी पन्नू की झोली में एक और बायोपिक? पहली महिला जिसने ओलंपिक में जीत था मेडल
सुपरस्टार एक्ट्रेस तापसी पन्नू को लेकर मशहूर है कि वो एक के बाद एक कई धमाकेदार फिल्में करती हैं और अभिनय से लोगों का दिल जीत लेती हैं। बता दें कि उन्होने लगभग हर बड़े सितारे के साथ काम किया है और हिंदी फिल्म सिनेमा में अपना अलग मकाम हासिल किया है। इस समय उनको लेकर एक ऐसी खबर आ रही है जोकि आपको काफी ज्यादा चौका सकता है।
गौरतलब है कि सुपरस्टार एक्ट्रेस को लेकर खबर है कि वो एक शानदार बायोपिक का हिस्सा बनने वाली हैं। हम बात कर रहे हैं फिल्म कमलेश्वरी की। करनाम मल्लेश्वरी वो महिला थी जिन्होने पहली बार ओलंपिक में मेडल जीता था।

हालांकि इस फिल्म को लेकर किसी तरह का तापसी पन्नू को होने का ऐलान तो नहीं हुआ है लेकिन खबरें हैं कि इसके लिए उनको अप्रोच किया गया है। इसके अलावा भी तापसी पन्नू एक फिल्म को लेकर चर्चा में है जिसका नाम शाबास मिथु है।
कमलेश्वरी की बात करें तो इस फिल्म का ऐलान इसके एक पोस्टर के साथ किया गया था और ये फिल्म तेलुगू में बन रही है। तापसी पन्नू को लेकर मशहूर है कि वो हमेशा ऐसी स्क्रिप्ट का चुनाव करती हैं जो कि दमदार होती हैं।
तापसी पन्नू ने कुछ समय पहले भूमि पेडनेकर के साथ एक फिल्म की थी जो कि काफी शानदार थी। फिल्म एक शूटर दादियों के ऊपर थी और दोनों ने काफी इंप्रेस करने वाला रोल किया था।


Click it and Unblock the Notifications