स्वेता की लेटलतीफी और टाइम पास
टीवी की एक्ट्रेस स्वेता तिवारी ने अपने हाथ में इतने प्रोजेक्ट ले लिये हैं कि व्यस्तता के कारण वह अपने शूटिंग के समय को व्यवस्थित नही कर पा रही है. इसका खामियाजा एक नये शो धमाल एक्सप्रेस की शूटिंग में हिस्सा ले रहे कलाकारों को तब भुगतना पडा जब स्वेता तिवारी पूरे पांच घंटे बाद सेट पर पहुंची और सब उसका इंतजार कर कर थक गये.
स्वेता तिवारी जो कि कसौटी जिंदगी के में प्रेरणा बनी है, वह इटर्नल ड्रीम्स के नये शो धमाल एक्सप्रेस में भी काम कर रही है. इस शो में साक्षी तंवर, मोना सिंह, उर्वशी ढोलकिया, तस्नीम शेख और शब्बीर आहलूवालिया जैसे टीवी स्टार अभिनय कर रहे है. इसकी शूटिंग में सुबह 8 बजे हिस्सा लेने के लिये स्वेता को सूचित किया गया था.
लेकिन जब वह 10 बजे तक नही आई तो सभी कलाकारॉं ने जानना चाहा कि स्वेता क्यों नही आई. इस पर स्वेता से जब संपर्क किया गया तो उसने कहा कि वह पहुंचने वाली है. लेकिन इसके बावजूद वह 5 घंटे देरी से आई. तब तक इंतजार करके सभी कलाकार थक चुके थे. इतना ही नही बताया जाता है कि इसके बाद स्वेता वहां शूटिंग करने की बजाय टाइम पास करने और गपशप में लग गई.
स्वेता इसके अलावा झूम इंडिया भी कर रही है. यही वजह है कि वह शूटिंग को समय पर नही कर पाती है. इसके अलावा उसकी टाइम पास करने की आदत से भी अन्य कलाकारों और निर्देशक को परेशानी होती है.


Click it and Unblock the Notifications