सुष्मिता ने कंगना के लिए उतारी अपनी टीशर्ट!
ये पढ़ कर आप को जरूर अटपटा लग रहा होगा कि सुष्मिता, कंगना के लिए अपनी टीशर्ट कैसे उतार सकती हैं! लेकिन ये सच है और उस से भी बड़ा सच ये है कि उस पार्टी में सुश की उतारी टीशर्ट पहन कर कंगना ने खूब मस्ती की। जब टीशर्ट पर इतनी मस्त-मस्त इबारत हो तो हर कोई ऐसी टीशर्ट पर मर मिटेगा। टीशर्ट पर लिखा था 'I love SEX and the city'
सुष्मिता इस टीशर्ट को एक पार्टी में पहन कर आई थीं। उस पार्टी में कंगना भी मौजूद थीं। नो प्रॉब्लम के सेट से दोनों के बीच पहले पहले ही काफी दोस्ताना हो चुका है। सुश ने सेट पर कंगना को बिल्कुल छोटी बहन की तरह ट्रीट किया था और उन का नाम भी मिनी माउस रख दिया था। क्योंकि कंगना सेट पर ढेर सारी हेयर क्लिप लगा कर और पोनीटेल कर घूमती रहती थीं।
कंगना कहती हैं कि सुश मैजिकल हैं। SEX and the city मेरा पसंदीदा सीरियल है इसलिए मैने उनकी टीशर्ट की तारीफ कर दी थी। लेकिन उनके खुले दिल की जितनी तारीफ की जाए कम है उन्होने फटाफट अपनी टीशर्ट उतार कर मेरे हवाले कर दी। अब जब उन्होने मेरे खातिर इतना किया तो मुझे तो उनकी शर्ट पहन कर उनका मन रखना ही था।


Click it and Unblock the Notifications