फिल्म सुपरहिट...सीक्वल का एलान...पर कहानी में मज़ेदार TWIST

By Shweta

आंखें फिल्म जब आई थी तब लोगों ने फिल्म को काफी पसंद किया। फिल्म की कहानी काफी अलग थी इसलिए फिल्म भी सुपरहिट थी। अब फिल्म का सीक्वल बनने वाला है तो जाहिर है कि लोगों में फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट है । फिल्म की कास्ट तो फाइनल हो गई लेकिन बात फिलहाल एक्ट्रेस पर जाकर अटकी हुई है।

दरअसल फिल्म के डॉयरेक्टर ने इसके लिए इलियाना डिक्रूज का नाम अनांउस किया लेकिन इधर इलियान भड़क गई कि उन्होंने फिल्म साइन नहीं की है। फिलहाल तो फिल्म की एक्ट्रेस का नाम नहीं फाइनल हुआ है लेकिन आखें के पहले पार्ट की एक्ट्रेस सुष्मिता सेन फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

Sushmita Sen

हाल में ही एक मशहूर फैशन डिजाइनर के शो के लिए सुष्मिता सेन शो स्टॉपर बनीं और इसके बाद रिर्पोटर्स ने जब जानना चाहा कि क्या हो आखें 2 का हिस्सा हो सकती हैं। इस पर उन्होंने बड़ा मजेदार जवाब दिया।

सुष्मिता सेन ने सीधे कहा कि फिल्म के पहले पार्ट में उनका किरदार मर गया था लिहाजा सेकेंड पार्ट में अगर कोई हॉरर या भूत का एंगल होगा तभी वो आखें 2 में काम करेंगी और इसके लिए डॉयरेक्टर को काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

सुष्मिता सेन का भी कहना कहीं से गलत नहीं है कि अगर वो मर गई थों तो दुबारा वो कैसे फिल्म में नजर आ सकती हैं। भई सुष्मिता सेन की हाजिरजवाबी की तो हम मान गए लेकिन इधर फिल्ममेकर अनीस बज्मी की मुश्किल कम होते नजर नहीं आ रही है।

आखें 2 की हीरोइन का अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ और उधर इलियाना डिक्रूज अपना नाम एनाउंस किए जाने की वजह से काफी गुस्से में है और कोर्ट भी जाने की धमकी दे डाली है। फिलहाल तो कोई और एक्ट्रेस का नाम सामने नहीं आया है।

आपको बता दें कि आखें में अक्षय कुमार, सुष्मिता सेन, अर्जुन रामपाल, अमिताभ बच्चन, और परेश रावल थे लेकिन आखें 2 में अमिताभ बच्चन को छोड़कर और भी पुराने स्टार नहीं हैं। अस बार फिल्म में अरशद वारसी भी नजर आएंगे।

आखें 2 की रिलीज डेट 2017 दिवाली में रखी गई है और फिल्म रोहित शेट्टी की गोलमाल 4 भी आएगी। अब देखना यह होगा कि कौन सी फिल्म बाजी मार ले जाती है या ये भी कह सकते हैं कि कौन सी फिल्म बनकर असल में तैयार हो पाती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X