शादी? अभी तो बिल्कुल नहीं: सुष्मिता

सुष्मिता ने कहाः वैसे मैं शादीशुदा जिंदगी का एक हिस्सा तो एंज्वाय कर ही रही हूं क्योंकि मैं एक प्यारी सी बच्ची की मां हूं. पैंटीन शैंपू की ब्रांड एंबेस्डर के तौर पर अपने प्रोडक्ट का दिल्ली में प्रचार करने आई सुष ने इस मौके पर अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म झांसी की रानी पर भी चर्चा की.
यह बतौर निर्देशक उनकी डेब्यू फिल्म होगी. फिल्म की कहानी सन 1857 में अंग्रेजों के खिलाफ झांसी की रानी के विद्रोह को दर्शाती है.
सुष्मिता ने कहाः मैं इस फिल्म के निर्देशन नहीं संभालना चाहती थी मगर किस्मत ने निर्देशक बनने का रास्ता दिखाया. मुझे इस काम को करने के लिए काफी साहस की जरूरत थी. फिलहाल मैं उम्मीद करती हूं कि सबकुछ बेहतर होगा और दर्शकों को निराश नहीं हो पड़ेगा.
थोड़ा दार्शनिक अंदाज में सुष ने कहाः मैं मानती हूं कि भविष्य और भविष्य में होने वाले बदलाव हमेशा अच्छे ही होते हैं.
उन्होंने बताया कि झांसी की रानी अगले साल नवंबर में रिलीज होने की उम्मीद है.


Click it and Unblock the Notifications