..................... सुष्मिता के प्रशंसा के पुल बाँधे निशा ने, Nisha praised Sushmita - Hindi Filmibeat

सुष्मिता के प्रशंसा के पुल बाँधे निशा ने

By Staff


यूं तो माना जाता रहा है फिल्म इंडस्ट्री में नायिकाएं कभी भूले से भी किसी दूसरी नायिकाओं की तारीफ नहीं करती मगर कुछ नायिकाएं अपवाद साबित होते हुए अपनी को स्टार या दूसरी नायिकाओं की जमकर तारीफ करती हैं.

इसी कडी़ में रामू बाला यानि कि अपनी निषा कोठारी का नाम भी दर्ज हो गया है. फिल्म 'रामगोपाल वर्मा की आग' में घुंघरू का किरदार निभा रही निषा अपनी को स्टार दूर्गा देवी यानि कि अपनी विश्व सुंदरी सुष्मिता सेन से काफी खुश है.

फिल्म की शूटिंग के दौरान सुष्मिता के व्यवहार से वह इतनी भाव विह्वल हो गईं कि उसने सुष्मिता को मां का दर्जा दे दिया. निषा के अनुसार आज तक पूरी फिल्म इंडस्ट्री में उसे किसी ने भी इतना स्नेह नहीं दिया. सुष्मिता के किरदार से प्रभावित निषा उनके व्यवहार को लेकर इन दिनों पूरी मीडिया में उनका गुनगान करती नज़र आ रही है.

सुष्मिता को करीब से जाननेवालों को इस बात से कोई फर्क नहीं पडेगा क्योंकि वे जानते हैं कि सुष्मिता वाकई कितनी अच्छी हैं. मगर हां यदि हम ये कहें कि सुष्मिता के प्रशंसकों में निषा कोठारी का एक नाम और जुड गया है तो ये गलत नहीं होगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X