सुष्मिता के प्रेमियों के कतार में एक और नाम
यूं तो बालीवुड के खुले व रंगीन माहौल में जमकर एय्याशी होती है लेकिन कई फिल्म कलाकारों, निर्देशकों व निर्माताओं के लिए तो प्यार करना भी एक तरह से एय्याशी का ही साधन है. इसी तरह पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी व बालीवुड की परम हसीन नायिका सुष्मिता सेन ने भी लगता है कि प्रेम शास्त्र में पी एच डी करने की ठान ली है, वर्ना क्या वजह है कि वह प्रेमियों को भी आये दिन कपडे की तरह बदलती रहती है. प्यार के मामले में इस बार सुष्मिता सर्व धर्म समभाव की नीति पर चलकर एक मुस्लिम निर्देशक से प्रेम की पींगे बढाये हुए है.
सुष्मिता सेन के इस नये प्रेमी का नाम मुद्दसर अजीज है जो कि फिल्म दूल्हा मिल गया का निर्देशन कर रहा है. ज्ञात हो कि दूल्हा मिल गया में सुष्मिता के अलावा शाहरुख खान, फरदीन खान, इप्सिता, विवेक वासवानी, तारा शर्मा, मोहित चड्डा, जानी लीवर, सुचित्रा पिल्लई व बीना टाक भी हैं.
सुष्मिता के पूर्व प्रेमियों की लंबी लिस्ट रही है इनमें निर्देशक विक्रम भट्ट, संजय नारंग, रणदीप हुड्डा, एक अज्ञात व्यावसायी, मानव मेनन और बंटी सचदेव आदि शामिल रहे हैं. इन सभी के साथ सुष का जमकर रोमांस चला है. मुद्दसर से पहले सुष का नाम उनके मैनेजर बंटी सचदेव से जोडा गया था. लेकिन बंटी की सगाई हो जाने के कारण बंटी ने इस मामले से पल्ला झाडना ही उचित समझा और दोनों के संबंधो में विराम लग गया.
मुद्दसर और सुष का रोमांस फिल्म दूल्हा मिल गया की शूटिंग के दौरान शुरु हुआ और दोनो एक दूसरे के साथ पूरी तरह घुल मिल गये. हालांकि सुष और मुद्दसर का मानना है कि वे दोनो सिर्फ एक दूसरे के अच्छे दोस्त भर हैं और उनके बीच प्रोफेशनल संबंध है. लेकिन प्यार और मुश्क छुपाये नहीं छुपता है.


Click it and Unblock the Notifications