सुष्मिता की जिंदगी में फिर आया प्रेम?

इतना ही नहीं, बताया तो यहां तक जाने लगा था कि ये दोनों शादी के मूड में हैं, लेकिन किसी कारण तब इन दोनों में अलगाव सा हो गया था। अब एक बार फिर खबर आयी है कि सुष्मिता मानव के साथ देखी जा रही हैं। जी हां, लगभग पांच साल बाद एक बार फिर इन दोनों को एक साथ देखा जा रहा है।
इसलिए तरह-तरह की अटकलें लगायी जाने लगी हैं, सूत्रों का कहना है कि मानव फिर से सुष्मिता की जिंदगी में आ गये हैं। मगर अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इन दोनों की नजदीकियां सिर्फ दोस्ती तक सीमित हैं या फिर इनका कुछ और इरादा भी है, आपको बता दें कि हाल फिलहाल सुष्मिता के पास फिल्मों का भी अभाव है और शायद यही सोच कर उन्होंने निर्माता बनने का निर्णय लिया है। ताकि वे अपने करियर की नईया पार लगा सकें।
उन्होंने इस बारे में साफ करते हुए कहा है कि वे अच्छी फिल्म का निर्माण करना तो चाहती हैं, लेकिन उन्हें अच्छा फिनांसर नहीं मिल रहा है। दरअसल, सुष्मिता ने बहुत महंगी फिल्म बनाने की ठान ली है, इस वजह से उन्हें फिनांसर ढूंढने में तकलीफ हो रही है। अब देखें कब जाकर सुष्मिता अपने इस पुराने प्रेम को जिंदगी में लाने की बात स्वीकारती है।
;

Click it and Unblock the Notifications