सुष्मिता को दुल्हा मिल गया

इन दिनों तो उनके शादी की खबरें भी हवाओं में तरंगे भर रही है। मुदस्सर खुद इस बात को मानते हैं कि सुष्मिता उनके लिए प्रेरणा श्रोत हैं। यही नहीं उनका कहना है ज़िन्दगी में सुष्मिता को जब भी मदद की ज़रूरत होगी वह इसके लिए हमेशा हाज़िर रहेंगे।
मगर इतनी बातें होने के बावजूद मुदस्सर सुष्मिता के साथ शादी की खबरों को महज़ अफवाह मानते हैं। लेखक से निर्देशक बनें मुदस्सर ने हाल ही में सुष्मिता को 'दुल्हा मिल गया" में निर्देशित किया है मगर वह सुष्मिता को उनकी होम प्रोडक्शन फिल्म 'झांसी की रानी लक्ष्मीबाई" के लिए निर्देशन की बजाय सिर्फ लेखन विभाग में मदद कर रहे हैं।
वाह ! क्या बात है। मुदस्सर यह कहकर आपने तो अपनी वफा सुष्मिता के प्रति ज़ाहिर कर दी मगर हमें यह जानने की अधिक जिज्ञासा हैं कि सुष्मिता भी आपके बारे में इसी तरह की राय रखती हैं या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications