लारा-सुष्मिता में इगो क्लैश
बॉलीवुड अभिनेत्रियों में दोस्ती कम ही देखने को मिलती है। पूर्व विश्व सुंदरी रह चुकी सुष्मिता सेन और लारा दत्ता की लड़ाई इस बात का उदाहरण है। फिल्म डु नॉट डिस्टर्ब की शूटिंग के दौरान दोनों में अहं का टकराव हुआ, जिसकी वजह से दोनों में बातचीत ही बंद हो गई है।
फिल्म से जुड़े सूत्र के अनुसार, " सुष्मिता को लगा कि फिल्म में लारा का रोल उनसे ज्यादा है। इसलिए उन्हे फिल्म से नाराजगी थी वहीं लारा को लगा कि फिल्म के प्रमोज में उनकी जगह सुष को प्रमुखता दी जा रही है।"
इस बात से दोनों के बीच में कलह शुरू हो गई। लेकिन लारा इस बात से इंकार करते हुए कहती है कि सुष से कोई नाराजगी नहीं है, वो बहुत ही प्यारी है।


Click it and Unblock the Notifications