सुष्मिता ने कहा वसीम से नहीं है अफेयर!

लेकिन वसीम से अपने अफेयर की इन खबरों को गलत करार देते हुए सुष्मिता ने कहा है कि वो अभी भी सिंगल हैं औऱ वसीम के साथ उनका नाम ना जोड़ा जाए। वैसे पिछले साल अक्टूबर में वसीम की पत्नी हुमा खान की मौत के बाद सुष औऱ वसीम में नजदीकीयां बढीं थीं। सुष ने इन अफवाहों को खारिज करते हिए कहा कि वसीम से उनकी नजदीकीयों की खबरें सच नहीं हैं। लेकिन उन्होंने वसीम की तारीफ में कहा कि वो एक बेहद संजीदा औऱ अच्छे इंसान हैं।
अब सुष्मिता की इस साफगोई को लेकर हम क्या कहें क्योंकि इसके साथ- साथ सुष ने ये भी कहा कि वो अपने संबंध कभी नहीं छुपाती औऱ ऐसा कुछ होता तो सबको पता चल जाएगा। चलिए हम उम्मीद करते हैं कि सुष को उनके सपनों का राजकुमार जल्द मिले।


Click it and Unblock the Notifications