सुष्मिता ने अकरम को किया क्लीन बोल्ड..

By Neha Nautiyal

Wasim Akram, Sushmita Sen
वैसे सुष्मिता सेन अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने प्रेमियों से बनते- बिगड़ते रिश्तों के लिए चर्चा में रहती हैं। सुष का दिल कभी इस पर आता है तो कभी उस पर। खबर है कि आजकल सुष का दिल पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम पर आया हुआ है।

शायद आपको याद होगा कि वसीम अकरम और सुष ने एक खिलाड़ी एक हसीना नाम का एक टीवी शो साथ किया था। जिसमें दोनों ने जज की भूमिका निभाई थी। शो देखने वालों को शायद यह भी याद होगा कि किस तरह अकरम, सुष की तारीफ करते नहीं थकते थे। हाल ही में दोनों एक बार फिर साथ देखे गए कोलकाता नाईट राइडर्स की पार्टी में। अकरम जुड़े हुए हैं किंग खान की कोलकाता नाइट राइडर्स से और सुष्मिता भी किंग खान की अच्छी दोस्त हैं तो भी अक्सर इस टीम के मैच देखने पहुँच जाती हैं और मैच के बाद जो पार्टी होती है उसमें भी हिस्सा लेती हैं।

सूत्रों का कहना है कि पार्टी के अलावा भी दोनों साथ समय बिताने के बहाने ढूँढते रहते हैं। ये दोस्ती है या और कुछ, ये सामने आने में तो कुछ वक्त लगेगा, लेकिन कहने वाले तो कह रहे हैं कि अकरम, सुष के नए प्रेमी हैं। खुद किंग खान भी सुष और अकरम की इस लव-स्टोरी से अनजान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X