33 की हुईं सुष्मिता, पर अभी शादी नहीं

सुष्मिता ने बातचीत में कहा, "फिलहाल मैं अकेली हूं लेकिन मेरे लिए जो लोग खास महत्व रखते हैं वैसे 500 लोगों को मैंने जन्मदिन की पार्टी में आमंत्रित किया है।"
अपनी शादी के संबंध में उन्होंने कहा, "इतना कह सकती हूं कि अभी मेरी शादी नहीं हुई है और जब होनी होगी तब हो जाएगी।"
सुष्मिता का कहना है कि इस बात की क्या गारंटी है कि शादी होने व पति के साथ 20 वर्ष रहने के बाद वे इस नतीजे पर पहुंचे कि उन्होंने जो फैसला लिया वह सही था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications