#Ouch: सलमान खान ने कैटरीना से ले लिया U Turn!
हाल ही में खबर थी कि सलमान खान कैटरीना कैफ के लिए एक फिल्म प्रोड्यूस करने वाले हैं, करण जौहर के साथ मिलकर। फिल्म भी तय हो गई कि तरूण मनसुखानी जो काफी समय से दोस्ताना 2 की स्क्रिप्ट के लिए परेशान है।
तो लगभग तय था कि कैटरीना और फवाद खान दोस्ताना 2 का हिस्सा होंगे, जिसे डायरेक्ट करेंगे तरूण मनसुखानी और प्रोड्यूस करेंगे करण जौहर और सलमान खान। लेकिन अब आता है कहानी में ट्विस्ट।
[#SorryDeepika: लेकिन सलमान खान की ट्यूबलाइट फ्यूज़ हो गई!]
अगर सूत्रों की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडीज़ को तरूण मनसुखानी की अगली फिल्म के लिए पक्का माना जा रहा है। एक तो दोनों की जोड़ी काफी फ्रेश है और दूसरा, हाल ही में दोनों की होली पार्टी की तस्वीरें सामने आई थीं जहां साथ में दोनों काफी अच्छे लग रहे थे।
[SCOOP: तो ये थी सलमान की कीमत...शुद्धि के बदले कैटरीना!]
तो इसका मतलब है कि बिज़नेस दिमाग में आते ही सलमान खान ने कैटरीना कैफ से तुरंत यू टर्न मार लिया। और अब अगर सब कुछ ठीक रहा तो सलमान खान की फिल्म में सुशांत और जैकलीन ही होंगे।
जानिए अब तक किन फिल्मों से हाथ धो चुकी हैं कैटरीना कैफ -


Click it and Unblock the Notifications











