रिया चक्रवर्ती-सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी तस्वीरें, 1 दिन पहले वापस भेज दिया था घर? क्या है चर्चा !
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। ये खबर हर किसी को स्तब्ध कर देती है। जैसी ही सुशांत की आत्महत्या की खबर सामने आई तो बॉलीवुड से लेकर खेल जगत और राजनेताओं के ट्वीट सामने आने लगे। पूरा देश सुशांत राजपूत के इस तरह जाने से एकदम हैरान था। वहीं दूसरी तरफ सुशांत की रियूमर गर्लफ्रेंड कहलाने वाली रिया चक्रवर्ती पर भी चर्चा में होने लगी और देखते ही देखते दोनों की तस्वीरें वायरल होने लगी।
तमाम मीडिया रिपोर्ट्स दावा करती है कि सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती का अफेयर चल रहा था। मीडिया में ऐसी बातें महज कुछ तस्वीरों के सामने आने के बाद छपी जाने लगी। एक बार दोनों को साथ में वेकेशन पर स्पॉट किया जाना, फिर गाड़ी में दोनों साथ नजर आए और ऐसे कई मौके। बस यही कुछ वजहे हैं जिसे लेकर दोनों के रिलेशनशिप की खबर सामने आती रही हैं।
लेकिन सुशांत का यूं चले जाना सभी को हैरान कर गया है। हर किसी का यही सवाल है कि आखिर ऐसा क्यों किया..क्या हुआ। सुशांत के जाने से ये सभी सवाल हमेशा के लिए महज सवाल बनकर रह गए हैं। खैर सोशल मीडिया से लेकर गूगल पर रिया चक्रवर्ती और सुशांत की तमाम तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें एक बार आप भी देख सकते हैं।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications