सुशांत कर रहे थे रिया चक्रवर्ती के करियर में मदद, महेश भट्ट की सड़क 2 में भी दिलवाना चाहते थे काम !
हाल में ही ऑफिशियल ऐलान हुआ कि महेश भट्ट, आलिया भट्ट, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म सड़क 2 हॉट स्टार पर रिलीज की जाएगी। इस ऐलान के साथ लेटेस्ट पोस्ट भी फिल्ममेकर ने शेयर किया। लेकिन अब इस फिल्म को लेकर सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की एक डिटेल भी सामने आ रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत ने रिया चक्रवर्ती को सड़क 2 में कास्ट करने के लिए कहा था। वहीं सड़क 2 को लेकर ये भी गॉसिप्स थे कि सुशांत सिंह राजपूत ये फिल्म ऑफर हुई थी लेकिन बाद में ऑदित्य रॉय कपूर को मिल गई।
सुशांत के निधन के बाद मुकेश भट्ट ने खुद एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि सुशांत उनके ऑफिस सड़क 2 के लिए आये थे। लेकिन वह उन्हें इस फिल्म के लिए स्थिर नहीं लगे। साथ ही मुकेश भट्ट ने तो यह भी कहा था कि सुशांत की हालत का अंदाजा वह उसी दौरान लगा चुके थे।


Click it and Unblock the Notifications