करोड़ों का खर्चा करवाने के बाद इस सुपरस्टार ने ब्लॉकबस्टर फिल्म से किया WALK OUT
सुशांत सिंह राजपूत जब से पॉपुलर हुए हैं, तब से उनके बारे में काफी कुछ कहा गया है। जिनमें से एक है, उनका अकड़ और घमंड में फिल्में छोड़ देना। डायरेक्टर्स का मानना है कि सुशांत एक प्रोजेक्ट पकड़ते हैं।
फिर उन्हें कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलता है और वो पुराना प्रोजेक्ट छोड़ देते हैं। ऐसा सुशांत ने एक बार नहीं कई बार किया है और उनकी इस आदत से हर कोई परेशान हो चुका है।

ताज़ा खबरों की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी महत्तवाकांक्षी फिल्म चंदा मामा दूर से छोड़ दी है। अब वो इस विषय पर अपनी खुद की स्पेस फिल्म बनाने के मूड में हैं और इस प्रोजेक्ट के लिए उन्हें प्रोड्यूसर भी मिल गया है। सुशांत ये फिल्म खुद डायरेक्ट करेंगे।
सुशांत फिलहाल अभिषेक चौबे की सोन चिड़िया और अभिषेक कपूर की केदारनाथ में काम कर रहे हैं। इसके बाद उनके पास करण जौहर की ड्राइव है। और वो फॉल्ट इन अवर स्टार्स रीमेक पर भी काम शुरू कर चुके हैं।
वैसे ये पहली बार नहीं है कि सुशांत ने कोई फिल्म छोड़ दी है। वहीं कई बॉलीवुड स्टार्स हैं जिन्होंने फिल्म साइन करके छोड़ दी -


Click it and Unblock the Notifications