'खास दोस्त' रिया के साथ कुछ यूं दिखे सुशांत सिंह राजपूत, वायरल हुई तस्वीर
आजकल सुशांत सिंह राजपूत और उनकी खास दोस्त रिया चक्रवर्ती के अफेयर की खबरें गपशप गली में तेज़ी से फैली हुई हैं। हाल ही में एक बार फिर सुशांत और रिया एक साथ दिखे तो ज़ाहिर सी बात है कि खबरें और तस्वीरें दोनों का ही वायरल होना लाज़िमी था। सुशांत इस समय अपनी अगली फिल्म दिल बेचारा की शूटिंग में व्यस्त हैं।
सुशांत की फिल्म दिल बेचारा, अंग्रेज़ी फिल्म The fault in our stars का हिंदी रीमेक है जिसे उनके खास दोस्त और मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा डायरेक्ट कर रहे हैं।

इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की गहरी दोस्ती की खबरें तेज़ी से दौड़ रही थीं। इस दौरान, ये भी खबरें थीं कि अमृता सिंह को ये रिश्ता बिल्कुल पसंद नहीं था। वहीं दूसरी तरफ रिया चक्रवर्ती, हर्षवर्धन कपूर को डेट कर रही थीं लेकिन उनका रिश्ता ज़्यादा नहीं चला।
लेकिन हाल ही में सुशांत और रिया एक साथ लद्दाख में छुट्टियां मना रहे थे। दोनों ने भले ही अलग अलग तस्वीरें पोस्ट की लेकिन फैन्स ने इन तस्वीरोॆ का बैकग्राउंड जोड़ कर बता दिया कि दोनों एक साथ हैं। तब से सुशांत और रिया भी एक साथ नज़र आने में हिचकिचा नहीं रहे हैं।
वैसे बॉलीवुड में कई ऐसे सीक्रेट कपल थे जिनकी तस्वीरें बाहर आने के बाद या तो वो खुद भी बाहर आ गए या फिर वो ज़्यादा सावधान हो गए -


Click it and Unblock the Notifications