RUMOUR: नहीं करनी है सेकेंड लीड.. मतलब नहीं.. संजय लीला भंसाली को कहा NOoo!
[गपशप] संजय लीला भंसाली बॉलीवुड के उन निर्देशकों में हैं, जिनके साथ काम करने के लिए एक्टरों में होड़ लगी होती है। ऐसे में यदि कोई एक्टर उनके ऑफर को ठुकरा दे, तो खबर तो बनती है न?
अफवाहों की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत ने हाल ही में संजय लीला भंसाली की एक फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। जी हां, खबरों की मानें तो संजय लीला भंसाली अपनी अगली फिल्म को लेकर काफी प्लान बना चुके हैं। जानकर ज्यादा आश्चर्य नहीं होगा कि भंसाली की इस फिल्म में भी उनकी फेवरिट बन चुकीं दीपिका पादुकोण ही दिखने वाली हैं।
''सलमान खान के साथ फिलहाल मेरी दोस्ती OFF है''
वहीं, दीपिका के साथ दिखने वाले हैं उनके पीकू को- एक्टर इरफान। इस फिल्म का नाम होगा- गुस्ताखियां.. अफवाह है कि फिल्म में सुशांत दीपिका के दोस्त के किरदार में दिखने वाले थे, जबकि मुख्य जोड़ी होती दीपिका- इरफान की। लेकिन सुशांत ने फिल्म करने से इंकार कर दिया।
खैर, हो सकता है फिलहाल सुशांत धोनी बॉयोपिक में वयस्त हैं, लिहाजा उनके पास डेट्स न हों। लेकिन यह भी हो सकता है कि सुशांत फिल्म में सेकेंड लीड न निभाना चाहते हों। हम्ममम..
बहरहाल, यहां देखिए सितारों के साथ संजय लीला भंसाली-


Click it and Unblock the Notifications


