..................... Sushant Singh Rajput's career is being spoiled by Aditya Chopra - Hindi Filmibeat

ALERT: इस सुपरस्टार न्यूकमर को आदित्य चोपड़ा ने दिया धोखा!

[बॉलीवुड समाचार] सुशांत सिंह राजपूत ने जब काई पो छे से बॉलीवुड में कदम रखा तो सबको लगा कि उनमें अगला शाहरूख खान बनने के सारे गुण हैं। लेकिन फिर वो धीरे धीरे खबरों से गायब होने लगे। कारण था यशराज फिल्म्स। सुशांत ने यशराज फिल्म्स के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट किया।

परिणीति चोपड़ा और वाणी कपूर के साथ उनकी शुद्ध देसी रोमांस तो आई गई हो गई और इसके बाद डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी को सबने सराहा लेकिन फिल्म को सफलता नहीं मिली। यहां तक सब फिर भी ठीक था लेकिन सुशांत शेखर कपूर के साथ अपनी फिल्म पानी में जुट हुए थे।

आदित्य चोपड़ा ने इस फिल्म को प्रोड्यूस करने का मन बनाया। लेकिन यशराज फिल्म्स ने अचानक ही इस फिल्म से हाथ झटक लिया। अब शेखर कपूर अपनी फिल्म को लेकर फिर अधर में लटक गए हैं।

बात यहीं खत्म नहीं हुई, बेफिक्रे के लिए आदित्य चोपड़ा सुशांत सिंह राजपूत को साइन करने वाले थे लेकिन फिर उन्होंने बिना कोई खबर किए ये फिल्म रणवीर सिंह को दे दी।

बस सुशांत के लिए इतना काफी था और अब वो यशराज टैलेंट का हिस्सा नहीं है। हालांकि वो कृति सैनन के साथ दिनेश विजान की फिल्म में दिखने वाले हैं। इसके अलावा धोनी बन कर तो वो परफेक्ट लग रहे हैं। देखिए तस्वीरें -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X