सुशांत की मौत के बाद 2 बार बदला गया उनकी कंपनी का IP एड्रेस, रिया भी इस कंपनी की मालकिन!
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में एक के बाद एक गंभीर खुलासे सामने आ रहे हैं। ऐसे में टाइम्स नाऊ की मानें तो सुशांत और रिया की कंपनी का आईपी (इंटरनेट प्रोटोकॉल) एड्रेस एक्टर की मौत के बाद 2 बार बदला गया। इस रिपोर्ट में बताया गया कि एक साल में करीब 18 बार ये आईपी एड्रेस चेंज किये गये। लेकिन आखिर क्यों और किसके द्वारा ये सब बदलाव किए इसकी आधिकारिक जानकारी हाथ नहीं लगी है।
टाइम्स नाऊ की एक रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत की कंपनी का आईपी एड्रेस और डोमेन नेम पहली बार 23 जून को और आखिर बार 7 अगस्त को बदला गया। बता दें सुशांत केस में प्रॉपर्ट से लेकर पैसों के लेने-देन को लेकर सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनका परिवार ईडी द्वारा पूछताछ किया जा रहा है। दो बार रिया को ईडी दफ्तर में तलब कर चुकी है। शौविक से इस मामले में 18 घंटे तो रिया से 9 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने सोमवार को फिर बयान दर्ज करवाने के लिए बुलाया।


Click it and Unblock the Notifications