सड़क 2: सुशांत सिंह राजपूत और आलिया भट्ट रोमांस करते आ सकते है नजर, ये रहा सुबूत
महेश भट्ट की फिल्म सड़क जिसमें संजय दत्त और पूजा भट्ट नजर आए थे और फिल्म ने धमाका कर दिया था..जी हां हम बात कर रहे है फिल्म सड़क की, 1991 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाया था। खबर है कि इस फिल्म का 27 साल के बाद मेकर्स सीक्वल बनाने की योजना बना रहे हैं और इसमें संजय दत्त भी इस फिल्म में नजर आएंगे। इसके अलावा खबर है कि फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत नजर आ सकते है और उनकी जोड़ी इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ नजर आ सकती है।
इस बात की शुरुआत तब हुई जब सुशांत सिंह राजपूत ने एक ट्वीट किया और महेश भट्ट को लिखा कि..आपने अपना बहुमूल्य समय दिया इसके लिए मैं धन्यवाद करना भूल गया था जो कि मै अब कर रहा हूं और मैं काफी समय से इस बात का इंतजार कर रहा था।

मैं उम्मीद रखता हूं कि आप मेरी यहां पर जाहिर की गई भावनाओं का सम्मान करेंगी..आपने कहा था कि जो करने की जररूत है वो किया जाना चाहिए। उम्मीद है कि आप मेरे साथ इंसाफ करेंगें।
बता दें कि इस सुपरहिट फिल्म की सीक्वल काफी ज्यादा चर्चा मे है। इस फिल्म की शूटिंग शुरु होने की डेट की खबरें तो अभी नहीं आई है लेकिन फिल्म 19 नवंबर 2019 को रिलीज की जाएगी।
इसके लिए महेश भट्ट की कहना है कि उन्होंने आगे ये भी कहा था कि "कहानी में काफी इमोशन हैं और इस फिल्म को मैंने 90 के दशक में बनाया था जब दर्शकों का गला भर आया था।"
हालांकि संजय दत्त इस समय कई फिल्में कर रहे है और काफी ज्यादा बिजी है। इस समय वो फिल्म प्रस्थानम के लिए शूटिंग कर रहे है जिसके निर्माता वो खुद है और साथ में अभिनय भी करते हुए नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
