फिर शुरू हो गई डिब्बाबंद फिल्म, सुशांत सिंह राजपूत की खुली किस्मत, 2019 में होगा Dhamaka
इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर चर्चा है, इसी बीच सुर्खियों में आ गई है एक मोस्ट अवेटेड डिब्बाबंद हो चुकी फिल्म। ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि सुशांत सिंह राजपूत की चंदा मामा दूर के है। इस फिल्म के लिए सुशांत ने एक वक्त पर नासा जाकर ट्रेनिंग तक ली थी। वहीं फ्लॉप होती सुशांत की फिल्मों को देखते हुए मेकर्स उनपर पैसा लगाने से डर गए और फिल्म बंद हो गई। यहां तक कहा गया कि अब इस फिल्म को किसी बड़े स्टार के साथ बनाया जाएगा।
[एकबार फिर सुहाना खान का सेक्सी अवतार, शेयर की ऐसी तस्वीर, मिनटों में हुई वायरल]
वहीं अब खबर है कि एक बार फिर से ये फिल्म शूरू हो सकती है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो डायरेक्टर संजय पूरन सिंह ने प्रोड्यूसर्स के साथ मीटिंग की और उन्में राजी कर लिया है। माना जा रहा है कि अब बीच में कोई अड़चन नहीं आती हो तो फिल्म अगले साल शुरू भी हो सकती है। ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि ये फिल्म सुशांत के साथ ही बनेगी या इस फिल्म में हीरो कोई और होगा।

बहरहा, अभी तक तो सुशांत का ही नाम फिल्म से जुड़ा है। ऐसे में ये सुशांत के फैंस के लिए ये वाकई शानदार खबर है। तो चलिए इसी बात पर आने जानें 2019 के लिए कौन कौन सी फिल्म लॉक हो चुकी हैं-


Click it and Unblock the Notifications