बिजी सुशांत ने पानी के लिए अभिषेक कपूर की फिल्म छोड़ी
वजह है उनका बिजी होना, सुशांत के पास तारीखें नहीं है अभिषेक के लिए। पहले यह फिल्म सुशांत के पास ही थी जो कि मार्च 2014 तक खत्म हो जाती लेकिन अब तारीखे दो महीने आगे बढ़ गयी हैं। जो कि उन्होंने अपनी फिल्म 'पानी' के लिए दे रखी थीं, जिसे छोड़ना सुशांत ने सही नहीं समझा और उन्होंने अभिषेक को मना कर दिया। अब उनकी जगह 'फितूर' में कौन नजर आयेगा इस बारे में खुलासा नहीं हुआ है।
इसे कहते हैं स्टारडम.. सुशांत ने अपने किंग मेकर को मना करके साबित कर दिया कि उन्हें ना बोलना आ गया है, खैर सुशांत मियां आपकी मर्जी लेकिन हम आपको सिर्फ इतना कहेंगे कि आज से आप अपने आप को सलमान खान का फैन नहीं कहियेगा क्योंकि अगर आप सलमान के फैन होते तो ऐसा बिल्कुल नहीं करते क्योंकि सलमान खान ने अपने किंग मेकर सूरज बड़जात्या की बेनाम फिल्म के लिए बोनी कपूर की नो एंट्री फिल्म को आगे बढ़ा दिया।
खैर उम्मीद करते हैं कि आप अपनी फिल्म पानी के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और लोगों को निराश नहीं करेंगे क्योंकि इस फिल्म के लिए आपने अभिषेक को ना बोला।


Click it and Unblock the Notifications
