आज दिन भर वायरल था तगड़ा सुपरस्टार RUMOR...ये रहा सच!
आज दिन भर सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे की डेट की खबर हर जगह आग की तरह फैली हुई थी और अब सामने आया है एक और नया सच। इसे जानकर चौंकना है या नहीं, आप पर है!
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे टीवी के सबसे हसीन कपल थे। इसलिए जब उनका ब्रेक अप हुआ तो उनसे ज़्यादा फैन्स का दिल टूटा। लेकिन हर कोई अपनी अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ गया। अब खबर है कि सुशांत सिंह राजपूत अंकिता लोखंडे से मिले और सुबह से ये खबर हर जगह घूम रही है।
फैन्स इस खबर को सुनकर खुश ही हो गए। और ऐसे में अब एक और सूत्र की मानें तो यह अफवाह सरासर झूठी है। और सुशांत - अंकिता किसी भी कॉफी डेट पर गए ही नहीं थे।

खबरें थीं कि सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे को एक कॉफी डेट पर देखा गया है लेकिन सुशांत से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि जिसने भी ये अफवाह फैलाई वो बेहद गिरी हुई मानसिकता रखता है।
दरअसल, सुशांत और अंकिता मिले ही नहीं तो कॉफी पीने की बात ही नहीं उठती। खबर कहां से और क्यों उड़ी पता नहीं। गौरतलब है कि माना जा रहा था कि सुशांत और अंकिता सब कुछ खत्म करने के लिए एक आखिरी बार मिले थे।
खबरों की मानें तो सुशांत और अंकिता का रिश्ता 2015 नवंबर से ही डगमगाने लगा था। कारण था अंकिता का शराब पीकर एक बहुत बड़े फिल्ममेकर की पार्टी में तमाशा करना।


Click it and Unblock the Notifications











