बॉलीवुड से सबसे अमीर सुपरस्टार, चांद पर खरीद लिया प्लॉट, भौंचक्के रह जाएंगे!
फिल्मों से लेकर फैंस तक बॉलीवुड में तो खान सुपरस्टार्स की ही चलती है। वहीं एक मामले में सुशांत सिंह राजपूत ने सभी को ऐसी मात दी कि आप भी चौंक जाएंगे। नहीं हम किसी फिल्म की बात नहीं कर रहे बल्कि सुशांत के नए घर की बात कर रहे हैं। ये घर बनने जा रहा है चांद पर.. ये कोई मजाक नहीं है। सोसल मीडिया पर सुशांत के इस नए घर को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं। चांद पर घर खरीदने के मामले में सुशांत ने बॉलीवुड के कई अमीर स्टार्स को भी मात देदी है।
[Sanju: संजय दत्त की एंट्री Leak, रिलीज से पहले बड़ा खुलासा, तस्वीरें वायरल]
सुशांत ने सबको चौंकाते हुए 25 जून सीधे चांद पर प्लॉट खरीद डाला है। बताया जा रहा है कि सुशांत ने चांद पर ये जमीन इंटरनेशनल लूनर लैंड्स रजिस्ट्री से खरीदी है। उनका ये प्लॉट 'सी ऑफ मसकोवी' में है। बताया ये भी जा रहा है कि चांद के जिस हिस्से में एक्टर ने प्रॉपर्टी खरीदी है वह धरती से नहीं दिखता। बता दें कि सुशांत एडवांस टेलीस्कोप Meade 14" LX600 अपने नाम पहले ही कर चुके हैं। हालांकि चांद पर ये प्लॉट सुशांत ने कितनी कीमत पर खरीदा इसका खुलासा नहीं हुआ है।

वहीं चांद पर घर खरीदने वाले सुशांत सिंह पहले बॉलीवुड स्टार नहीं हैं। उनके पहले बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान ये खिताब अपने नाम कर चुके हैं। शाहरुख खान के एक फैन ने उन्हें चांद पर एक प्लॉट गिफ्ट किया। यानि चांद पर किंग खान की भी प्रॉपर्टी है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सुशांत के चांद पर प्लॉट खरीदने की ये खबर एक पब्लिसिटी स्टंट भी बताई जा रही है। इस पब्लिसिटी स्टंट को उनकी आने वाली फिल्म 'चंदा मामा दूर के' से जोड़कर देखा जा रहा है। बहरहाल, आगे जानें सुशांत की आने वाली बड़ी फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications