आखिर किस डर से सुशांत चाहते हैं अंकिता से शादी?

पिछले काफी समय से लिवइनरिलेशन में रह रहे सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे के बीच में काफी तनाव की खबरें आ रही हैं। अपने करियर को ज्यादा महत्व देने वाले सुशांत सिंह ने अचानक से शादी का राग अलापना शुरू कर दिया है। सुशांत सिंह राजपूत उनके अंकिता लोखंडे संग प्रेम जीवन को लेकर उड़ रही अफवाहों से परेशान होकर कह रहे हैं कि वह अंकिता से जल्द शादी करेंगे।

कहा जा रहा है कि सुशांत की बढ़ती मसरूफियत औऱ अंकिता को ज्यादा समय ना देना ही अंकिता की समस्या का कारण है। अंकिता को अब असुरक्षा महसूस होने लगी है जिसके कारण सुशांत औऱ अंकिता में झगड़े बढ़ गये हैं। पिछले दिनों खबर आयी कि सुशांत औऱ अंकिता के बीच एक झगड़ा हुआ था और उन्होंने अपने प्रेमी को एक थप्पड़ भी मारा था।
वैसे सुशांत ने इन खबरों को खारिज किया है। लेकिन कल तक शादी के नाम से दूर भागने वाले सुशांत आज शादी-शादी कर रहे हैं जिसके कारण लोगों को लगने लगा है कि कहीं अंकिता, सुशांत को छोड़ ना दे इसलिए सुशांत ने जल्द से जल्द शादी करने का फैसला कर लिया है।

सुशांत ने मीडिया से कहा कि, "मैं यह नहीं चाहता कि हमेशा मेरे निजी जीवन को लेकर कहानियां बनती रहें। मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि सब कुछ सुलझ गया है और उस तरह से कुछ नहीं हुआ था।" उन्होंने कहा, "हम इस बात से खुश हैं कि हम दोनों साथ हैं। इसके साथ ही मैं इस बात से भी बहुत खुश हूं कि हम जल्दी ही विवाह करेंगे।"

इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों में व्यस्त सुशांत ने कहा, "मेरे पास अभी बहुत अच्छी फिल्में हैं। मैं दिबाकर बनर्जी और शेखर कपूर के साथ मेरी दो अगली फिल्मों में काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। उनकी उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं, इसलिए मुझे बेहतर काम करना है।" सुशांत कपूर की 'पानी' व बनर्जी की 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्षी' में काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X